
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में नवदीप सैनी ने डेब्यू के साथ ही कमाल कर दिया. उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 17 रन दिए और 3 विकेट निकाले. सैनी का आखिरी ओवर विकेट मेडन था. भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही नवदीप सैनी भारतीय टी20 टीम के 80वें खिलाड़ी बन गए. दिल्ली के तेज़ गेंदबाज सैनी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं. आईपीएल 2019 में अपनी रफ्तार भरी बॉलिंग से उन्होंने कई लोगों का ध्यान खींचा था. उन्होंने आईपीएल में अपनी रफ्तार और बाउंसर से बड़े खिलाड़ियों को परेशान कर किया था. वो अपनी सफलता का श्रेय गौतम गंभीर को देते नहीं थकते. जानिए आखिर गंभीर ने क्या रोल प्ले किया उन्हें यहाँ तक पहुचाने में.
Welcome To The World Of Cricket.
Don't Forget To Like & Share.
Download This Video & Share on Whatsapp
0 comments:
Post a Comment