कैप्टन विराट कोहली (136) और पेसरों के दम पर भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे ही दिन पारी और 46 रन से हरा दिया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में पिंक बॉल से डे-नाइट फॉर्मेट में खेले गए इस टेस्ट मैच में भारत को तीसरे दिन जीत के लिए 4 विकेट की दरकार थी। मेजबान टीम ने शुरुआती घंटे में ही मैच जीत लिया। इस जीत के साथ उसने टेस्ट चैंपियनशिप में अपना अजेय रेकॉर्ड कायम रखा। तीसरे दिन पेसर उमेश यादव ने 3 विकेट झटके और महमूदुल्लाह रिटायर्ड हर्ट होने के चलते मैदान पर नहीं लौटे। इस तरह बांग्लादेश की दूसरी पारी 41.1 ओवर में 195 रन पर सिमट गई। भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी 106 रन पर समेटने के बाद दूसरे दिन 9 विकेट पर 347 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज इशांत शर्मा ने इस डे-नाइट टेस्ट में कुल 9 विकेट अपने नाम किए।
Welcome To The World Of Cricket.
Don't Forget To Like & Share.
Download This Video & Share on Whatsapp
0 comments:
Post a Comment